{"_id":"65b6c19fd8b366c1500e6454","slug":"injured-contract-line-man-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1004-110635-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खंभा टूटने से घायल संविदा लाइन मैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खंभा टूटने से घायल संविदा लाइन मैन की मौत
Mon, 29 Jan 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
- 19 जनवरी को हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
- सिर में गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल से किया गया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के बड़ेवन स्थित अयोध्या आई हॉस्पिटल के पास बिजली का तार उतारते समय खंभा टूटने से संविदा लाइन मैन रामकुमार मौर्य व प्रवीण कुमार घायल हो गए थे। आवास विकास निवासी प्रवीन कुमार की इलाज के दौरान शनिवार रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
बड़ेवन से कंपनी बाग फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्ग चौड़ीकरण की जद में आए पेड़ों की 19 जनवरी को कटाई चल रही थी। पेड़ों की कटाई के कारण बिजली तारों को खंभों से सुरक्षित उतारने के लिए बिजली निगम ने संविदाकर्मी प्रवीण कुमार व रामकुमार मौर्य को लगाया था। 19 जनवरी को अयोध्या आई हॉस्पिटल के सामने स्थित खंभे पर चढ़कर दोनों कर्मी तार उतार रहे थे।
इतने में खंभा टूट गया और दोनों घायल हो गए। प्रवीण के सिर में गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल के चिकित्सक ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। उनके रिश्तेदार दिलीप कुमार ने बताया कि प्रवीण अपने पीछे पत्नी बबीता (30) और छह वर्षीय पुत्र हर्ष को छोड़ गया है।
विज्ञापन
...
इलाज का खर्च व पांच लाख रुपये देगा निगम
- विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल प्रवीन कुमार के मौत की सूचना मिली है, यह दुखद है। बिजली निगम उनके इलाज का खर्च उठाने के साथ परिजनों को दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये की सहायता भी दिलाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --