{"_id":"6431bb28bee45ef7b20abce4","slug":"initiative-will-be-taken-to-give-rights-to-bdc-members-basti-news-c-7-1-117466-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीडीसी सदस्यों को अधिकार दिलाने की होगी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीडीसी सदस्यों को अधिकार दिलाने की होगी पहल
Sun, 09 Apr 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अटल प्रेक्षागृह में आयोजित प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के पूर्वांचल महासम्मेलन में पहुं
बस्ती। बीडीसी सदस्यों को उनका अधिकार और पर्याप्त अवसर मिले इस दिशा में पहल की जाएगी। उनकी आवाज को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। पूरा प्रयास होगा कि विकास प्रक्रिया में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका कमजोर न होने पाए।
यह कहना है सांसद हरीश द्विवेेदी का। वह शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षा गृह में प्रधान-क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान के पूर्वांचल महासम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले बीडीसी सदस्यों ने अपनी आवाज उठाई। कहा कि निर्वाचित होने के बाद भी विकास में उनकी स्पष्ट भागीदारी नहीं है। उनकी भूमिका सिर्फ एक दिन वोट देने मात्र तक सिमट गई है।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सम्मेलन से जो आवाज जाएगी निश्चित रूप से उसका प्रभाव व्यापक होगा। कहा कि लोकतंत्र के निर्माण और सृजन में बीडीसी सदस्यों की बड़ी भूमिका है। उन्हें पर्याप्त सम्मान मिले, इस दिशा में हर स्तर पर वे भूमिका निभाने को तैयार हैं।
कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह, विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, भाजपा प्रभारी अशोक सिंह, ब्लाक प्रमुख केके सिंह, प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, अभिषेक कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, योगेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह आदि ने बीडीसी सदस्यों की भूमिका, योगदान और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के संरक्षक कृष्णचंद्र सिंह ने कहा कि बीडीसी सदस्यों की मांगोें को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने कई ज्ञापन दिए। अच्छा हो कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करे। बीडीसी सदस्य लोकतंत्र में हाशिए पर आ गए हैं। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष राजन सैनी, संस्थापक विजय दादा, राजकुमार पांडेय आदि ने अपनी बात रखी। छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने लोकतंत्र में बीडीसी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।