फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Initiative to link eligible beneficiaries with schemes at the 'Seva Sankalp Shivir'

Basti News: सेवा संकल्प शिविर में पात्रों को योजनाओं से जोड़ने की पहल

Mon, 05 Oct 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Initiative to link eligible beneficiaries with schemes at the 'Seva Sankalp Shivir'
हर्रैया। सेवा संकल्प अभियान के तहत हर्रैया ब्लॉक सभागार में पांच दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर के दूसरे दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता गिरिजा शंकर दुबे और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया। विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अतिथियों ने योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया जारी रही। अधिकारियों ने अतिथियों को विभागवार उपलब्ध सेवाओं और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार शुक्ल, एआरपी मनोज मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, मनोज कुमार द्विवेदी, देवेंद्र ओझा, पीयूष यादव, रिजवान अहमद, जावेद, विवेकानंद शुक्ल, डॉ. योगेश शुक्ल, आशीष शुक्ल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed