{"_id":"69ac86fe9db69667630df04a","slug":"information-provided-to-women-at-the-camp-basti-news-c-227-1-sgkp1033-154587-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिविर में महिलाओं को दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिविर में महिलाओं को दी गई जानकारी
Sun, 08 Mar 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के कपिया मिश्र में शनिवार को ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति टीकाकरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान उन्हें पोषण से संबंधी जानकारी भी दी गई।
सीएससी अधीक्षक नौगढ़ डॉ. अनूप जायसवाल ने टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एएनएम को निर्देश दिए कि आशा घर-घर जाकर संपर्क करते हुए अधिक से अधिक बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण कराएं और उन्हें समयानुसार पूरक आहार वितरित किया जाए। गर्भवतियाें को आयरन व विटामिंस की दवाएं भी समय-समय पर दी जाएं। वीएचएसएनडी शिविर कपिया मिश्र में 14 बच्चों और चार गर्भवतियों को जीवन रक्षक टीका लगाया गया। इस दौरान एएनएम सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।