{"_id":"629114ac040f755d42595a3b","slug":"information-of-kidnaping-police-recoverd-alone-girl-basti-news-gkp4383687198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधीरात को अपहरण की सूचना, पुलिस को अकेली मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधीरात को अपहरण की सूचना, पुलिस को अकेली मिली युवती
विज्ञापन
आधी रात को अपहरण की सूचना, पुलिस को अकेली मिली युवती
बभनान (बस्ती)। युवती के अपहरण करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस ने 12 घंटे के अंदर युवती को सकुशल ढूंढ लिया। साथ ही महिला पुलिस अभिरक्षा में युवती को उपजिला अधिकारी हर्रैया के समक्ष पेश किया गया।
बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे गौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने डायल 112 को सूचना दी कि उसकी बहन घर के सामने नल पर पानी पीने गई थी। इसी बीच घात लगाए दो मोटरसाइकिल पर तीन सवार पहुंचे और जबरन उसकी बहन का अपहरण कर लिया। सूचना पर गौर पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और सर्विलांस सेल की मदद से अपहरणकर्ता व अपहृत युवती की तलाश शुरू हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष गौर रामेश्वर यादव ने बताया कि अपहरण की सूचना पर कई पुलिस टीम गठित की गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चिह्नित ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान डेंगरहा सौरहा मार्ग पर श्मशान घाट के करीब वह अकेली मिली। युवती का बयान लेकर उपजिला अधिकारी हर्रैया के न्यायालय में पेश किया गया।