फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Information given to students at the fair

Basti News: मेले में छात्र- छात्राओं को दी गई जानकारी

Sun, 30 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Information given to students at the fair
गौर। राजकीय हाई स्कूल पिपरहिया गौर में कॅरिअर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। इसमें कॅरिअर से संबंधित स्टाल लगाए गए। इसके जरिये छात्र-छात्राओं को भविष्य संवारने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय के नोडल अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में मेले का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने कॅरिअर विकल्प के रूप में डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सर्विसेज, ब्यूटी पार्लर, शिक्षक, होटल मैनेजमेंट, बैंकर, एडवोकेट, म्यूजिशियन, पत्रकारिता, शारीरिक शिक्षक आदि विभिन्न कॅरिअर विकल्पों को स्टॉल प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यालय में प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर ने कहा कि इस तरह के कॅरिअर गाइडेंस मेले के आयोजन से बच्चों को अपने सुनहरे भविष्य को लेकर तमाम कुछ जानने और सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार पांडेय, सुरेश चंद्र वर्मा, राजेश सिंह, ममता सिंह, महेश कुमार, अजय कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed