फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Information given to farmers about better production and protection of crops

Basti News: फसलों के बेहतर उत्पादन और सुरक्षा के बारे में किसानों को दी गई जानकारी

Wed, 04 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 04 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Information given to farmers about better production and protection of crops
हरैया। कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खेती की प्रगति अन्नदाता की संवृद्धि विषय पर गोष्ठी हुई। किसानों को फसलों की सुरक्षा व उत्पादन में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कृषि संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक के डूहवा मिश्र में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने किया। कहा कि सरकार लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। ऐसे आयोजनों से किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी के अलावा किसानों के लिए संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। किसान वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन से आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डाक्टर प्रेम शंकर ने किसानों को कृषि से जुड़ी समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान बताए। प्रभारी डीके मौर्य ने बताया कि अभियान के तहत अब तक क्षेत्र के संग्रामपुर, कौआडाड, पुरैना खास, भीटी मिश्र, मजगवां सहित अन्य गांवों में संगोष्ठी का आयोजन हो चुका है। इस मौके पर प्रधान राज शर्मा, विजय लक्ष्मी, सदानंद मौर्य, सुमित कुमार, कुलदीप कुमार, संजय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed