फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Information about Ayurvedic procedures was given in the workshop

Basti News: कार्यशाला में आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं की दी जानकारी

Wed, 24 Sep 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Information about Ayurvedic procedures was given in the workshop
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत योग एवं आयुर्वेद कार्यशाला हुई। महाविद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में योगाचार्या सन्नो दुबे ने योगाभ्यास कराया और आसनों के लाभ और पंचकर्म, षटकर्म जैसी आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है। डॉ. आनंद बिहारी ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में योग और आयुर्वेद की प्रभावशीलता पर जोर दिया। डॉ. प्रियंका केशरवानी और डॉ. कमलेश कुमार ने औषधीय पौधों के महत्व और संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। कार्यशाला ने यह संदेश दिया कि योग और आयुर्वेद न केवल प्राचीन धरोहर हैं, बल्कि आधुनिक जीवन में सेहत और दीर्घायु का प्रभावशाली माध्यम भी हैं।
विज्ञापन

शिविर में कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मरीजों की जांची सेहत
गौर। सीएचसी में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और चिकित्सकों ने शिविर में आने वाले मरीजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जिले की टीम ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कुल 285 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में शामिल चिकित्सकों में डॉ. हनुमान सिंह (सर्जन), डॉ. रजनीश श्रीवास्तव (फिजिशियन), डॉ. क्षेत्रफल यादव (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. पूनम गंगवार (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ. अशोक कुमार वर्मा (डेंटल सर्जन), डॉ. एके दुबे (मनोचिकित्सक), डॉ. सुनील मिश्रा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. बृजेश चौहान (ईएनटी सर्जन) शामिल थे।

डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सलाह दी कि कभी भी बिना डॉक्टर के परामर्श से कोई दवा न लें, विशेषकर मौसमी उतार-चढ़ाव के समय सतर्क रहना आवश्यक है। शिविर में बीसीपीएम रामजीत चौरसिया, बीएचडब्ल्यू अमित कुमार द्विवेदी और सीएचओ मनीष कुमार पटेल ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके अलावा स्टाफ नर्स मालती चौधरी, मनीष पाठक, राकेश कुमार, विवेकानंद शुक्ल, जयप्रकाश और चंद्रप्रकाश मिश्र भी उपस्थित रहे और शिविर में मरीजों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed