फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Indecent behavior with CMO office employee

Basti News: सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी से अभद्रता

Thu, 13 Nov 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with CMO office employee
बस्ती। सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी के साथ एक मनबढ़ की ओर से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। जरूरी कागजात फाड़ने और अपशब्द कहने का भी आरोप है। नाराज अन्य कर्मियों ने सीएमओ से मामले में पुलिसिया कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के चपरासी राधेश्याम चौधरी ने बताया कि बुधवार को एक युवक आया और कागजात मांगने लगा। न देने पर गाली-गलौज करने लगा और अशब्द कहा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने को दिए पत्र में राधेश्याम ने बताया कि डिस्पैच लिपिक ने डाक बांटने के लिए कागजात दिए थे। डाक बांटकर आए तो लबनापार का एक व्यक्ति पहुंच कर एक फाइल से कागजात की मांग किया।
विज्ञापन

मना करने पर अपशब्द कहते हुए अभद्रता की। कागजात को भी फाड़ दिया। मारने-पीटने पर आमादा हो गया। इस घटना से कार्यालय के कर्मियों से भय व्याप्त हो गया है। सभी कर्मियों ने सीएमओ से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, आंनद कुमार, विजय सिंंह, चंद्र प्रकाश, रजत कुमार, आयुष श्रीवास्तव, प्रेम बहादुर सिंह, गरिमा ने प्रार्थना पत्र हस्ताक्षर करके कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed