{"_id":"69348e0041e47c0be40e7163","slug":"increased-capacity-of-transformers-will-provide-better-power-supply-basti-news-c-207-1-bst1006-149013-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रांसफाॅर्मर की बढ़ाई गई क्षमता मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रांसफाॅर्मर की बढ़ाई गई क्षमता मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बभनान के परासडीह गांव में ट्रांसफॉर्मर लगाते कर्मचारी। संवाद
बभनान। गौर ब्लाॅक के पारसडीह गांव में 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि कर सौ केवीए कर दी गई है। ट्रांसफाॅर्मर लग जाने से गांव में अब बार-बार बिजली की कटौती नहीं होगी। लो-वोल्टेज की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने प्रधान की नेतृत्व में उच्चाधिकारियों को पत्र देकर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कि बेलहिया उपकेंद्र से जुड़े परासडीह गांव के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता की मांग होने से वह बार-बार जल रहा है। गांव के अमन शुक्ला ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी से मिलकर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की थी।
पूर्व सांसद के पत्र पर बिजली निगम के कर्मी शनिवार को जब बिजनेस प्लान योजना में सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने पहुंचे तो उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बेलहिया उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत परासडीह गांव में सौ केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। वहां पहले 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था।