फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increased capacity of Calvary sub-centre

Basti News: कलवारी उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Sun, 25 Feb 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Increased capacity of Calvary sub-centre
गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या दूर होने के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कलवारी की क्षमता वृद्धि का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। उपकेंद्र पर 10 एमवीए का पावर ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा रहा है। इससे लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का समाधान हो जाएगा। गर्मी में उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कलवारी उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर से 17 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। गर्मी में खपत बढ़ने पर ट्रांसफाॅर्मर ओवर लोड हो जाता था। मई-जून में आपूर्ति सामान्य बनाए रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खपत बढ़ने के बाद बिजली आपूर्ति स्वत: ट्रिप हो जाती थी। ओवर लोड को कम करने के लिए अघोषित कटौती करनी पड़ती थी। लेकिन अब इससे राहत मिलती दिख रही है।
विज्ञापन

विद्युत निगम 10 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कराने के साथ ही अन्य संसाधनों को भी दुरूस्त करा रहा है। अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि रविवार तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के चलते आपूर्ति प्रभावित है। रविवार देर रात तक आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed