फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increase agricultural income by adopting modern technology

Basti News: आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती से आय बढ़ाएं

Fri, 16 Oct 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Increase agricultural income by adopting modern technology
नगर बाजार। कृषि विज्ञान केंद्र में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की ओर से महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने और कृषि आधारित उद्यमों से अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिले की 252 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. रोली सिंह ने कहा कि महिलाओं को घर से निकलकर हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर बन सकें। वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. एसके तोमर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित उद्यमों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना है। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उनकी आय और आजीविका में वृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक रामवचन राम ने कृषि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, फसल उत्पादन की उन्नत तकनीकों, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन, पोषण वाटिका और मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषि आधारित स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने नवीन कृषि तकनीकें अपनाने और उत्पादन लागत कम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद चौधरी ने कहा कि महिलाएं कृषि कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्हें आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन की सुविधा मिले तो वे कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।
इस मौके पर पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर , वैज्ञानिक आरबी सिंह, हरिओम मिश्रा, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. वीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed