{"_id":"677ad162377a8ce14b065531","slug":"income-of-roadways-has-decreased-in-winterpassengers-are-not-available-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129948-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ठंड में रोडवेज की घट गई आमदनी... नहीं मिल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ठंड में रोडवेज की घट गई आमदनी... नहीं मिल रहे यात्री
Mon, 06 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाड़ कंपाती ठंड में रोडवेज डिपो की आमदनी इधर दो दिन से घट गई है। डिपो की बसों में यात्री सवार नहीं हो रहे हैं। ठंड से बचने के लिए यात्री शीशा बंद प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
अनुमान के मुताबिक, रोडवेज डिपो की ठंड में 30 प्रतिशत आमदनी कम हुई है। वर्तमान में रोडवेज डिपो के पास 96 बसें हैं। 40 फीसदी बसो 10 साल की अवधि पूरी कर ली है। इन बसों की खिड़की-दरवाजे टूटे हैं।
भीषण ठंड में यात्रा के दौरान बसों में खुली हवा का सामना करना पड़ता है। इससे 10-20 किमी यात्रा के बाद से यात्रियों की ठिठुरन बढ़ जाती है। ऐसे में लोग इन बसों से यात्रा करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। लोकल रूट पर चलने वाली रोडवेज की खटारा बसों में 10 से 15 की संख्या में ही यात्री मिल रहे हैं।10 दिन पहले तक डिपो की बसों से 18 से 20 लाख रुपये प्रतिदिन की आमदनी करने वाले रोडवेज की आय इधर दो-तीन दिन में घटकर 12 से 14 लाख रुपये पर आकर सिमट गई है।
विज्ञापन
दो जनवरी को 13 लाख 81 हजार रुपये, तीन जनवरी को 11 लाख, 45 हजार रुपये और चार जनवरी को 11 लाख 40 हजार रुपये आय हुई है। बस चालक डिपो पर बस खड़ी कर घंटों यात्रियों का इंतजार कर रहे हैं।
यात्रियों की संख्या कम देखकर चालक-परिचालक भी परेशान हैं। चालक संजय तिवारी ने बताया कि ठंड के कारण यात्री नहीं निकल रहे हैं। दूसरी तरफ आय बढ़ाने का दबाव भी रहता है। कुछ यात्री निकल भी रहे हैं तो डग्गामार वाहन उन्हें बैठाकर भाग जा रहे हैं।