फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inauguration of Third Sopan Camp of Scout-Guide

Basti News: स्काउट-गाइड के तृतीय सोपान शिविर का शुभारंभ

Tue, 25 Apr 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Third Sopan Camp of Scout-Guide
बस्ती। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश कुमार सैनी के दिशा निर्देश में सोमवार को स्काउट भवन पर पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह तथा गाइड कमिश्नर नीलम सिंह ने ध्वजारोहण करके शिविर का उदघाटन किया। स्काउट कमिश्नर ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण जीवन जीने की कला सिखाता है। शिविर में स्काउट और गाइड को नई ऊर्जा उत्पन्न कर उन्हें भावी जीवन के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने का परामर्श दिया। शिविर में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शिवा कॉलोनी, श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रशिक्षक के रूप में डॉ कुलदीप सिंह, सत्या पांडेय, भूपेश सिंह, प्रताप शंकर पांडेय, हरि ओम, नेहा गुप्ता, अमित मिश्रा, रीता मौर्या, अलका पांडेय, अमृता सिंह, कुसुम लता मिश्रा, राजेश आर्य, अमित यादव, विष्णु पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed