फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inauguration of the renovated Sant Ravidas Van Vihar; saplings planted.

Basti News: संतरविदास वन विहार के जीर्णोद्धार का लोकार्पण, किया गया पौधरोपण

Fri, 26 Jun 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the renovated Sant Ravidas Van Vihar; saplings planted.
प्रमुख मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी ने मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र डॉ. बीसी ब्रह्मा क
बस्ती। शहर से सटे गनेशपुर मार्ग पर स्थित संत रविदास वन विहार के जीर्णोद्धार कार्य का बृहस्पतिवार को वन विभाग के प्रमुख मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी ने मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र डाॅ. बीसी ब्रह्मा के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान वन विहार में आयोजित पौधरोपण महायज्ञ-2026 कार्यशाला में विभागीय कर्मियों के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन

बताया गया कि 40 लाख रुपये खर्च करके वन विहार की रौनक लौटाई गई, इससे पर्यटक बढ़ रहे हैं। दिन में सवा एक बजे वन विहार पहुंचे प्रमुख मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक का डीएफओ डाॅ. शिरीन ने विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ स्वागत किया। प्रमुख मुख्य वन सं रक्षक श्री चौधरी ने गेट पर ही विभागीय अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया। इसके बाद डीएफओ से वन विहार को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि 1988 में स्थापित वन विहार उपेक्षित पड़ा था। ऐसे में उन्होंने बस्ती आने के बाद इसके जीर्णोद्धार की पहल की। 10 हेक्टेयर में फैले वन विहार में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विभाग के दोनों आलाधिकारियों ने कराए गए कार्यो का अवलोकन किया। इसके बाद वे पौधरोपण महायज्ञ 2026 कार्यशाला में पहुंचे। वहां महिला फारेस्ट गार्ड वंदना तिवारी ने स्वागत गीत के जरिये उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने दोनों में जनसहभागिता जरूरी है। बताया कि इस बार प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसमें से पांच करोड़ विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए जा चुके हैं।

बताया कि प्रदेश में नौ इको टूरिज्म की परियोजना पर कार्य हुआ है इसमें बस्ती भी शामिल है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने मां के नाम एक एक पौधे लगाए। इस दौरान जर्नादन, रवि, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed