फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Gosaijot, a girl was attacked with a knife-blade after entering her house in broad daylight

Basti News: गोसाईजोत में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती पर चाकू-ब्लेड से हमला

Wed, 17 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
In Gosaijot, a girl was attacked with a knife-blade after entering her house in broad daylight
नगर बाजार (बस्ती)। जिले के नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाईजोत में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसकर अकेली युवती पर दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू और ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद नकदी और जेवर लेकर भाग गए। नगर थाना क्षेत्र के लालचंद की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी करीना घर में अकेली थी। करीब ढाई बजे दो अज्ञात लोग घर में घुस आए। उन्होंने करीना पर चाकू और ब्लेड से हमला किया। हमले से वह बेहोश हो गई। बदमाशों ने घर में रखे 25 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण समेटे और फरार हो गए। करीना को होश आने पर उसने परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय ने बताया तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed