फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in countryside students showed power

ग्रामीण स्कूलों के बच्चों ने दिखाया दम

Sun, 28 Apr 2019 12:43 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 28 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
in countryside students showed power
उर्मिला एजुकेशन में जश्न मनातीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
बस्ती। उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को दोपहर बाद घोषित किया गया। शानदार परीक्षा परिणाम देखकर बच्चे उछल पड़े। परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चे तो खुश ही हुए। इनकी खुशी में स्कूल प्रबंधन भी शामिल हुआ। 
विज्ञापन

नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र ऋषभ उपाध्याय को 83 प्रतिशत, अरुण शर्मा को 82, आंचल पांडेय को 82 व विकास 81 प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय के प्रबंधक रामजी कसौधन, प्रधानाचार्य सूरज कसौधन आदि ने उत्साहवर्धन करते हुए मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार श्रीकांत चिंतामणि त्रिपाठी मेमोरियल मानपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा में मो. नदीम ने 83.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया। गनेश कुमार शर्मा को 81 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी विद्यालय में हाईस्कूल के छात्र शमसेर सिंह यादव 87, प्रीति 84.83, मोनू चौधरी 83.66, अभिषेक यादव 83, विशाल मौर्या 82.5 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। बीपीडीएल गर्ल्स  कॉलेज बिहरा में हाई स्कूल में आकांक्षा सिंह 80.6, पूजा वर्मा 80.5, अमित कुमार 80.3 अंक लेकर सफलता हासिल की है। किसान के बेटे स्कूल के टॉपर मो नदीम दुबौलिया के ग्राम बैरागल के रहने वाले हैं। कहा कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना है। विद्यालय प्रबंधन नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मिठाई खिलाकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। मां दुर्गा अभिलाषा एकेडमी कप्तानगंज की इंटर परीक्षा में नेहा गुप्ता ने 82.6 प्रतिशत, क्षमा त्रिपाठी ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी विद्यालय की हाईस्कूल परीक्षा में आंचल शुक्ला ने 90.3 प्रतिशत अंक हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार मदनमोहन मालवीय शिक्षण संस्थान देईपार के हाईस्कूल की परीक्षा में राहुल कुमार 86.08, अंकित पाल 85.83, मानसी पांडेय 82, प्रिंस वर्मा 81, जाह्नवी त्रिपाठी 80.05, आफताब 80.10, बबिता चौधरी 80, आस्था शुक्ल 80, रमा पांडेय 80, रानी चौधरी 80.06, अमरजीत यादव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम किशोर त्रिपाठी, अखिलेश द्विवेदी, शत्रुघ्न प्रसाद, संजय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ओड़वारा प्रतिनिधि के अनुसार स्व. राम सुन्दर चौधरी धर्मा देवी इंटर कॉलेज करनपुर में बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल में शिखा पांडेय 82.82 संगम चौहान 81.83, रानी 81 शिखा पाठक ने 80.62 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी विद्यालय की इंटरमीडिएट में सैयदा खातून 78, कविता रानी 77, सूफिया खातून 76, जबकि नेहा ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज धनौवा के हाईस्कूल की छात्रा अनुष्का दूबे 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मेहीलाल आदर्श इंटर कॉलेज असनहरा की सगुन श्रीवास्तव ने इंटर में 500 में से 411 अंक लाकर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है। सगुन ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।


हर्रैया तहसील क्षेत्र के तीन प्रमुख विद्यालयों का दबदबा रहा। बाबा बैजनाथ तिवारी स्मारक इंटर कॉलेज केनौना की छात्रा शिवांगी द्विवेदी ने 87.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। विद्यालय के कुल सात छात्र-छात्राओं ने स्थान पाकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कॉलेज के छात्र अमन व हाजी मोहम्म्द अमीन की छात्रा कृतिका सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में क्रमश: छठा व दसवां स्थान हासिल कर विद्यालय का दबदबा कायम रखा। हाई स्कूल में राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज के छात्र मनीष वर्मा को नौवां स्थान मिला। श्री निवास श्री भगवान इंटर कॉलेज के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में संदीप यादव ने 82, विनीता 80.16 प्रतिशत  तो इंटर में अर्चना यादव 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहीं। सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में इंटर में वंदना गौतम ने 82.8 प्रतिशत, हाई स्कूल में प्रदीप कुमार को 85.33, गुड़िया मधेशिया 84, यासमीन 83.8, दुर्गेश 83.5 व संदीप शर्मा को 82.3 प्रतिशत अंक मिला। वीएम इंटर कॉलेज भीटी मिश्र के छात्र प्रदीप कुमार ने हाई स्कूल परीक्षा मे 512 काजल वर्मा ने 499 व अनिल चौहान ने 487 अंक हासिल किए। इंटर में शिखा सिंह ने 397 संग्राम यादव 390 व ज्योति सिंह ने 386 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में अभय वर्मा 88.16, अर्पिता चौधरी 86.83, काजल मिश्रा 86 अभिषेक 85.83 ,आर्यन गुप्ता 84.66 व इंटर में कृतिका सिंह 83.4 वंदना मिश्रा 82.4, स्वाती शर्मा 80.6 अंक प्राप्त करने में सफल रहे। विद्यालय के संरक्षक ने बताया कि सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में मनीष वर्मा ने 90.13, सीमा ने 89.66, शालिनी पाठक ने 89.16, पुष्पा वर्मा ने 87.8, वैष्णवी सिंह ने 87.56,  खुशी सोनी ने 87.33, अपर्णा ने 87.50 अंक हासिल किया। इंटर में स्वाती चौधरी ने 404, अनुज मिश्रा  नितिन सिंह दीप्ति मिश्रा को 401 प्रतीक्षा सिंह, पिंकीं को 396 अंक मिले हैं। गजाधर सिंह अंगद सिंह स्कूल के छात्र अमन शुक्ला ने इंटर मे 421 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में छठवा स्थान हासिल किया है। आजाद मिश्रा को 401 मानसी ओझा 396 मानसी कसौधन 395 रागिनी दिवेदी व शिखा सिंह को 382 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed