फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In-charge Headmasters should receive appropriate pay scales.

Basti News: प्रभारी प्रधानाध्यापकों को मिले उचित वेतनमान

Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
In-charge Headmasters should receive appropriate pay scales.
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लॉक के अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन देने की मांग की। प्रदेश का शिक्षक अपनी कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और समर्पण के साथ समाज की दिशा और दशा को बदलने के लिए निरंतर तत्पर है। विषम परिस्थितियों में भी वह विद्यालय को ही अपना मंदिर मानकर कर्तव्यों का निर्वहन करता है। प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में वह प्रधानाध्यापक के समस्त प्रशासनिक, शैक्षणिक, अभिलेखीय एवं विभागीय दायित्वों का वर्षों से निर्वहन कर रहा है। बावजूद इसके उन्हें सहायक अध्यापक का ही वेतन प्राप्त हो रहा है। यह न्यायसंगत नहीं है। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश निर्गत किया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक के समकक्ष वेतन भुगतान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed