फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Basti, the girlfriend married her boyfriend and later accused her husband of molestation

Basti News: पहले प्रेमी से किया प्रेम विवाह, रिश्ते हुए खराब- पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 03 Jul 2024 07:33 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो,बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो,बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
In Basti, the girlfriend married her boyfriend and later accused her husband of molestation
दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

बस्ती में रिश्तेदारी की लड़की से मंदिर में शादी करने के कुछ समय बाद पति-पत्नी में रिश्ते इतने खराब हो गए कि पत्नी ने पति पर ही दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। कोतवाली खलीलाबाद के इस मामले में आरोपी पति की मां ने पुलिस महानिरीक्षक बस्ती से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


आईजी के साथ ही मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आदि को भेजे प्रार्थनापत्र में आरोपी की मां ने बताया है कि उसके पुत्र शिवांत गोस्वामी उर्फ अमन ने एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन


सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बहू के मायके जाने पर उसके पिता उसे भड़काते थे। फरवरी में वह मायके जाने की जिद कर रही थी। शिवरात्रि के बाद जाने की बात कहने पर उसने नाराज होकर पिता को फोन करके बुला लिया। उनके साथ जाने के बाद कई बार फोन पर रिश्तेदारों से मध्यस्थता करवा कर वापस ससुराल आने के लिए कहा, लेकिन बहू नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि उसके मायके वालों ने उसके परिवार को अपमानित किया। बाद में उसने फर्जी केस दर्ज करवा दिया। प्रार्थनापत्र में उसने जांच कराने की मांग की है। आईजी आरके भारद्वाज के अनुसार प्रकरण उनके सामने नहीं आया है। आने पर जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed