फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in Bank of Cash crisis continues

पूर्वांचल बैंक में कैश का संकट बरकरार

Tue, 27 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 27 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
 in Bank of Cash crisis continues
रोडवेज के पास एटीएम से रूपया निकालने के लिए लगी भीड़।
शहरी क्षेत्र में बैंकों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके खाताधारकों को सरकार के निर्देशानुसार धनराशि मिलने लगी है, मगर देहात के बैंक माने जाने वाले पूर्वांचल बैंकों में दिक्कत बरकरार है। हालत यह है कि एक एक हफ्ते बाद लोगों को यहां से रकम मिल भी रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक पूर्वांचल बैंक की शाखाओं के जरिए लेनदेन का काम होता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस बैंक की 50 से अधिक शाखाएं है। नोट बंदी केे बाद से पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सबसे अधिक परेशान है, क्योंकि बैंक का खुद का चेस्ट न होने से उसे आरबीआई से सीधे कैैश नहीं मिल पा रहा है। कैश के लिए उसे एसबीआई के आगे अपनी झोली फैलानी पड़ रही है। ऐसे में पूर्वांचल बैंक में कैश का संकट निरंतर बना हुआ है। इस बैंक में कैश वितरण का हाल यह है कि गनेशपुर स्थित शाखा में केवल सोमवार को ही रकम का भुगतान किया जा रहा है, वह भी महज दो दो हजार रुपये। पूर्वांचल बैंक पक्का बाजार, देईसाडं,  बनकटी, महादेवा, बानपुर का भी यही हाल है, सप्ताह में एक दो बार भी रकम का भुगतान हो रहा है। रकम का नियमित व पर्याप्त भुगतान न होने से ग्रामीणों का गुस्सा निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन सड़क जाम कर पब्लिक विरोध प्रदर्शन कर रही है, 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed