{"_id":"6420948310d81e64b40c8de4","slug":"important-contribution-of-institutions-in-making-citizens-basti-news-c-7-1-100506-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नागरिक बनाने में शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नागरिक बनाने में शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान
Mon, 27 Mar 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल माडल स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
नगर बाजार। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायणपुर में स्थित सेंट्रल मॉडल स्कूल में रविवार का वार्षिकोत्सव हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान है।
बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसडीएम शैलेश दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खोलकर बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देना पुनीत कार्य है। बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्कृष्ट दर्जे के हैं। प्रदर्शन देखकर लगता है कि शिक्षकों ने तैयार में कोई कसर नहीं छोड़ा है। पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि शिक्षित लोग ही समाज में आदर्श बनाने की दिशा में काम करते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल देव सिंह मम्मू ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का बौद्धिक विकास तेजी से होता है। कार्यक्रम में बच्चों ने एक ओर एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, ड्रामा, नाटक प्रस्तुत किया तो दूसरी ओर पर्यावरण, एकता, देशभक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जागरूकता के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय निदेशक आदित्य पांडेय ने आभार व्यक्त किया। मौके पर राना दिनेश प्रताप सिंह, इं. वीरेंद्र मिश्रा, सूर्यलाल पांडेय, रणजीत सिंह पल्लू, नरेंद्र पांडेय, मोहंती दुबे, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे।