फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Illegal stand built on the highway...life in danger

Basti News: हाईवे पर बना अवैध स्टैंड... खतरे में जिंदगी

Wed, 28 Aug 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal stand built on the highway...life in danger
हर्रैया ओवरब्रिज के पास चल रहा टैक्सी स्टैंड।
बस्ती से विक्रमजोत तक आधा दर्जन स्थानों पर हाईवे की पटरियों पर संचालित हो रहे टैक्सी स्टैंड
विज्ञापन

वाहनों की धमाचौकड़ी और यात्रियों की भीड़ से आवागमन हो रहा बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाईवे समझकर सरपट फर्राटा भरेंगे तो जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। यहां पटरियों पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। ओवरस्पीड में कभी भी ऑटो, टैक्सी कार, बस बाधा बन सकते हैं। खासकर हाईवे के आधा दर्जन से अधिक प्रमुख चौराहों पर संभलकर चलिए। वाहन और यात्रियों की भीड़ देखते ही समझ जाइए कि आगे स्टैंड है। वरना चूक हुई तो यात्रा भारी पड़ सकती है।
टैक्सी कारोबार से रुपये कमाने की होड़ गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर मच गई है। लखनऊ, गोरखपुर, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर तक जाने वाली वाल्वो एवं एसी बस हाईवे के प्रमुख मोड़, अंडरपास और चौराहों पर खड़ी होकर सवारियां भरती हैं तो दिल्ली और मुंबई तक का सफर कराने वाली डबल डेकर एसी कोच की धमाचौकड़ी हाईवे पर आए दिन देखी जा रही है। इस होड़ में लोकल टैक्सी चालक भी पीछे नहीं है। वह भी लोकल रूट के मुहाने पर हाईवेे की पटरियों को कब्जा कर लिए हैं।
विज्ञापन

बस्ती से विक्रमजोत तक 50 किमी की दूरी में आधा दर्जन से अधिक टैक्सी स्टैंड हाईवे की पटरियों पर संचालित हो रहे हैं। यहां छोटे-बड़े वाहनों की भरमार रहती है। यात्रियों की भीड़ अक्सर हो रही है। इन स्टैंडों से कोई हाईवे का सफर शुरू कर रहा है तो कुछ लोकल रूट के लिए। सवारियां भरने के चक्कर में लोग हाईवे पर वाहन लगाकर खड़े हो रहे हैं। ऐसे में तेज रफ्तार में चलने वाली लांग रूट की गाड़ियों की गति अचानक सड़क पर भीड़ देख कम हो जा रही हैं। यदा-कदा यह गाड़ियां अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
टोल- टू- टोल खड़ी हो रही लांग रूट की एसी कोच
मुंबई-दिल्ली से सिवान बिहार तक दौड़ने वाली लांग रूट की डबल डेकर एसी कोच बसें टोल- टू- टोल खड़ी हो रही हैं। मड़वानगर और चौकड़ी टोल प्लाजा पर शाम सात बजे के बाद से मुंबई- दिल्ली जाने वाली बसों का ठहराव शुरू होता है। रात 11 बजे तक इन बसों की सेवा बहाल है। ऐसे में टोल प्लाजा के पास लांग रूट के यात्रियों की भीड़ हाईवे पर रहती है। चूंकि यहां हाईवे की चौड़ाई करीब दोगुना है। इसलिए बसों के ठहराव से खतरा कम रहता है।
...
बड़ेवन से फुटहिया तक तीन अवैध स्टैंड
शहर के बड़ेवन से फुटहिया तक हाईवे पर तीन अवैध टैक्सी स्टैंड हैं। पहला बड़ेवन अंडरपास पर है। यहां सर्विस रोड पर अयोध्या और लखनऊ तक पहुंचाने के लिए बस एवं टैक्सी दिन भर खड़े रहते हैं। दूसरी तरफ सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और डुमरियागंज रूट के छोटे-बड़े टैक्सी वाहनों की भरमार रहती है। सवारी बैठाने के लिए सड़क पर ही एक साथ दो से तीन वाहन खड़े हो रहे हैं। यहां कुछ दबंगों ने स्टैंड संचालन का जिम्मा संभाल रखा है। वह बाकायदे वाहनों का नंबर लगा रहे हैं। इससे हाईवे और शहरी क्षेत्र का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह सब खेल पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है।
यहां यातायात और कोतवाली पुलिस की अलग-अलग चौकियां भी हैं। इसके अलावा मूड़घाट चौराहा भी टैक्सी स्टैंड का रूप ले लिया है। हाईवे के एक लेन पर टैक्सी वाहन खड़े होकर सवारियां बैठाते हैं। इससे हर समय यात्रियों का जान जोखिम में रहता है। टैक्सी स्टैंड बनाए जाने के नाते यह सबसे संवेदनशील चौराहा बन चुका है। फुटहिया में अंडरपास के बगल सर्विस रोड पर कलवारी-टांडा रूट की टैक्सी गाड़ियां खड़ी होने लगी हैं। इसे गोरखपुर-लखनऊ और लुंबिनी-दुद्धी समेत दो हाईवे का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
...
यहां भी है अवैध टैक्सी स्टैंड
फुटहिया से आगे बढ़ने पर गोटवा, कप्तानगंज, संसारीपुर, हर्रैया तहसील के सामने, महुघाट, विक्रमजोत आदि जगहों पर भी हाईवे पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। इस वजह से यहां हाईवे पर यात्रियों की हलचल ज्यादा रहती है। कभी- कभी तो लोग वाहन पकड़ने के चक्कर में हाईवे पर इधर से उधर होने के दौरान जल्दबाजी में दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। कप्तानगंज और विक्रमजोत में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती है।

...
कोट
हाईवे पर टैक्सी स्टैंड संचालित करने की अनुमति नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। प्रशासन को रिपोर्ट प्रस्तुत कर ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
-इं. ललित प्रताप, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed