फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If you had not lost your way, the police would not have been able to touch your shadow.

Basti News: रास्ता न भटकते तो परछाईं भी नहीं छू पाती पुलिस

Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
If you had not lost your way, the police would not have been able to touch your shadow.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोंडा से पिकअप मे पशुओं को लादकर भाग रहे तस्कर अगर रास्ता न भटकते तो शायद पुलिस उनकी परछाईं भी नहीं छू पाई होती।
बताया जा रहा है कि गोंडा से आने के बाद बभनान से हर्रैया रूट से होकर जाने की जगह तस्करों ने वाया टिनिच का रास्ता पकड़ लिया। इतना ही नहीं, भागकर फोरलेन पकड़ने के बावजूद वे फिर भटक कर शहर के अंदर पहुंच गए। मगर, आगे रेलवे फाटक बंद मिला।
यहीं से उनकी उल्टी गिनती शुरू हुई और वापस लौटकर बमुश्किल पांच किमी दूर ही जा पाए थे कि पुलिस ने तस्करों को घेर लिया।
डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने आते ही बताया था कि पशुओं की तस्करी को लेकर पुलिस का रवैया जीरो टॉलरेंस का होगा।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस नीति को आगे बढ़ाते हुए रात में जिले की नाकाबंदी और जांच के निर्देश दिए। इसका असर यह हुआ कि चार दिन पहले दुबौलिया के चांदपुर में पुलिस ने पीछा कर 21 पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा। हालांकि, तस्कर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

बुधवार को आजमगढ़ का ट्रक मालिक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने पुलिस को बताया कि अपना ट्रक वह इसी काम में किराए पर दे रखा है। इसके एवज में ट्रक का किराया और तस्करी से होने वाली आमदनी में हिस्सा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अगले ही दिन बृहस्पतिवार की रात गोंडा से पशुओं को लादकर बिहार जा रहे तीनों तस्करों से पुलिस का सामना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed