फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If there is an attempt to crush the movement, the electricity workers will start a jail bharo movement

Basti News: आंदोलन को कुचलने की कोशिश हुई तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे बिजली कर्मी

Thu, 29 May 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
If there is an attempt to crush the movement, the electricity workers will start a jail bharo movement
बस्ती। पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मी पूरे दिन विरोध सभा करेंगे। मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में आयोजित विरोध सभा सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि यदि आंदोलन का कुचलने की कोशिश की गई तो विद्युत कर्मचारी जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में अभी तक विद्युतकर्मी दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। संघर्ष समिति सह संयोजक पंकज कुमार ने कहा कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय का कर्मचारी नेता शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही है। दोनों निगमों में यदि नियमित और संविदा कर्मचारियों की संख्या जोड़ दी जाए तो यहां तकरीबन 77 हजार कर्मचारी काम करते हैं। यह कर्मचारियों के भविष्य का सवाल है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति किसी भी हाल में विद्युत निगमों का निजीकरण नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पूरा आंदोलन शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है।
संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि अपनी मांगों को मंनवाने के लिए बृहस्पतिवार से पूरे दिन विरोध सभा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की कोशिश करेगी और किसी कर्मचारी नेता को गिरफ्तार करेगी तो दोनों ही विद्युत निगमों के सभी कर्मचारी जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed