फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If there is an accident on the highway, the ambulance will reach within 15 minutes.

Basti News: हाईवे पर हादसा हुआ तो 15 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस

Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
If there is an accident on the highway, the ambulance will reach within 15 minutes.
बस्ती। एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब हाईवे पर किसी भी दुर्घटना की सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

बताया कि एनएचएआई के निर्देश पर दो अत्याधुनिक एंबुलेंस पेट्रोलिंग कर रही हैं। ये एंबुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से लैस हैं, जिससे घायलों को तत्काल प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही हाईवे की सुरक्षा और त्वरित राहत कार्य के लिए 50 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी 24 घंटे अलग-अलग प्वाइंट पर निगरानी रख रहे हैं। दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1033 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद करेगी।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाना है। इसके अलावा, यदि हाईवे पर कोई जानवर आ जाए या कोई वाहन खराब हो जाए, तो उसे क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारु किया जाएगा। पेट्रोलिंग टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। एनएचएआई के पीडी ललित प्रताप पाल का कहना है कि नई एबुलेंस से पेट्रोलिंग कर रही है। दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि सूचना मिलने पर तय वक्त 15 मिनट में संबंधित घटना स्थल पर एंबुलेंस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed