Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If there are less than 30 cattle, they will be shifted to another cowshed.

Basti News: 30 से कम गोवंश तो दूसरे गोशाला में होंगे शिफ्ट

Fri, 12 Dec 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
If there are less than 30 cattle, they will be shifted to another cowshed.
बस्ती। जिले में गोआश्रय केंद्रों की स्थिति दयनीय है। क्षमता के मुताबिक गोआश्रय केंद्रों पर पशु संरक्षित नहीं है। कई जगह तो व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ नहीं है। आलम यह है कि एक अस्थायी गोआश्रय केंद्र पर संरक्षित पशुओं की संख्या घट गई तो वहां से दूसरी जगह पशुओं को शिफ्ट करते हुए उसे बंद करा दिया गया है। साथ ही अन्य केंद्रों की निगरानी शुरू कर दी गई है। साल 2019 से छुट्टा पशुओं को संरक्षित किए जाने की योजना शासन ने संचालित है। इसके तहत जिले में 65 केंद्र संचालित हैं। जहां पशुओं को संरक्षित किया जा रहा है। कम संख्या मिलने पर एक केंद्र को बंद करवा दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के अदेशानुसार 30 से कम पशु संख्या वाले केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। निरीक्षण में सदर ब्लॉक के चितरगड़िया गोआश्रय केंद्र में 30 से कम पशु पाए गए। यहां सिर्फ 28 थे। जिसके बाद उन पशुओं को बगल के गो आश्रय स्थल कोइलपुरा में शिफ्ट करते हुए उसे बंद करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed