फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If negligence is found in healthcare services, action will be taken.

Basti News: स्वास्थ्य सेवा में ढिलाई मिली तो होगी कार्रवाई

Sat, 10 Jan 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
If negligence is found in healthcare services, action will be taken.
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रसूता महिलाओं और तीमारदारों से संंवाद किया। स्टाफ को निर्देशित किया कि वह शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। इसमें ढिलाई मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी। कहा कि अगर धन उगाही की शिकायत मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य चारू चौधरी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थीं। उस दौरान उन्होंने कई मरीजों हाथ में बाहर से अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट देखी तो पूछताछ करने लगी। बताया गया कि कई गर्भवती बाहर से अल्ट्रासाउंड जांच करा चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने एसएनसीयू, लेबर रूम और ओटी की स्थिति जांची थी। यहां खामियां मिली थीं। सुधार के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद सीएमएस इसको लेकर सख्त हुए। सुबह ही वार्डों का निरीक्षण कर संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया कि वह अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठावान रहें, कोई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

धन उगाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीमारदारों से कहा कि अगर बाहर की कोई जांच व दवा लिखी जाएगी तो वह उनसे आकर शिकायत करें, जिसके बाद वह कार्रवाई करेंगे। इसके बाद सीएमएस ने अपने कक्ष में बैठक किया। इसमें सभी वार्डों की स्टाफ नर्स मौजूद रहीं। सभी से कहा कि रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरा योगदान दें। इसमें कोई कोताही न हो इसका ध्यान रखें। वहीं, शुक्रवार को चार बजे के करीब एक तीमारदार फिर ओटी और एसएनसीयू में पैसे मांगे जाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed