फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Idol immersion at Munderva, procession featuring attractive tableaux and Tharuvai dance

Basti News: मुंडेरवा में मूर्ति विसर्जन, जुलूस में आकर्षक झांकियां और थारुवई नृत्य

Mon, 06 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Idol immersion at Munderva, procession featuring attractive tableaux and Tharuvai dance
मुंडेरवा और आसपास के क्षेत्रों में आज माता की विदाई, उत्सव में दिखा श्रद्धालुओं का उत्साह- संवा
मुंडेरवा। कस्बे के मुंडेरवा, जगदीशपुर, किठिऊरी, चीनी मिल सहित कुल सात जगहों पर रविवार को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस दौरान पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

मुंडेरवा काली मंदिर की डोली वाली मैया की झांकी इस अवसर का मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा चौरीचौरा से आए थारुवई नाच ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा और युवाओं व बच्चों में उत्साह का माहौल बना दिया। ग्रामीण और शहर के लोग विसर्जन देखने और झांकियों का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक पंडाल की मूर्ति पर एसआई और पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही मेले में सादे वस्त्रधारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बुधाबाध घाट पर लाईट और कैमरे की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे विसर्जन की गतिविधियों का रिकॉर्ड सुरक्षित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed