{"_id":"663f0e18671aeffd0c0cc550","slug":"identification-of-the-dead-body-found-on-the-river-bank-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116828-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नदी के किनारे मिले शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नदी के किनारे मिले शव की पहचान
Sat, 11 May 2024 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 11 May 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर का रहने वाला था सेतू, एक माह पहले दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के लगुनी गांव के पास कुआनो नदी के किनारे मिले 70 वर्षीय वृद्ध के शव की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना के देईपार गांव सेतू यादव के रूप में हुई। सेतू के भतीजे रामसिंह यादव ने बड़े पिता के रूप में पहचान की। पुलिस को बताया कि एक माह से वह गायब थे। मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। भवानीगंज में गुमशुदी का केस भी दर्ज है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को लगुनी गांव के कुछ लोग दोपहर में भैंस चरा रहे थे। छांव की तलाश में जब वह बांस की खूंट के पास पहुंचे तो देखा कि एक बुजुर्ग वहां मृत पड़ा है। लुंगी व कुर्ता पहने शख्स की पहचान नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर रखौना चौकी इंचार्ज संतोष कुमार दूबे मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ भी मौके पर पहुंच लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की।
मृतक की फोटो आसपास के थानों को भेज कर पहचान कराने में मदद मांगी थी। इस कार्य के लिए सोशल मीडिया के जरिए अज्ञात शव मिले की सूचना पर स्वजन पहचान करने आए थे। लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया गया है।