फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ICSE: Suyash Dwivedi in 10th and Shubhi Gupta topped in 12th

आईसीएसई : 10वीं में सुयश द्विवेदी और 12वीं में शुभी गुप्ता ने किया टॉप

Mon, 15 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
ICSE: Suyash Dwivedi in 10th and Shubhi Gupta topped in 12th
सेंट बेसिल स्कूल में आईसीएससी बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने पर खुशी मनाते हुए।
बस्ती। आईसीएसई 10वीं में 11 लड़कियां और छह लड़कों ने टॉपटेन सूची में स्थान प्राप्त किया। जबकि 12वीं में 11 लड़कियों और सात लड़कों ने जिले की टॉपटेन सूची में जगह बनाई। 10वीं में सुयश द्विवेदी ने 99 प्रतिशत और 12वीं में शुभी गुप्ता ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। सेंट बेसिल स्कूल के प्रधानाचार्य सजी पॉल ने बताया कि हाईस्कूल में 297 पंजीकृत विद्यार्थी थे, जिसमें 98 प्रतिशत बच्चे सफल हुए, 12वीं में 120 पंजीकृत विद्यार्थी थे, जिसमें 98.5 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया।
विज्ञापन

10वीं में धात्री चावला और आयुष गुप्ता ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आयुषी अग्रहरि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अध्ययन कुमार दुबे ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा और 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समीक्षा सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 97.40 प्रतिशत के तुषार गुप्ता छठा, अंशिका मिश्रा और तान्या शुक्ला ने 97.20 प्रतिशत प्राप्त कर सातवां, श्रेया द्विवेदी, शिशिर पांडेय और डायना ने 96.80 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। नव्या त्रिपाठी, आदिति श्रीवास्तव और आदित्य मिश्रा ने 96.40 प्रतिशत अंक लाकर नौंवा स्थान प्राप्त किया। दृष्टि और अनुष्का द्विवेदी ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

--------------------------- 12वीं का 98.5 प्रतिशत रहा परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन

- गणित ग्रुप में मयंक बर्नवाल ने 97.75, सूर्यांश 97.25, शिवांगी द्विवेदी ने 95.75 और सत्यम निषाद व वैश्नवी सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। बायोलॉजी ग्रुप में स्वप्निल पांडेय ने 96.50, अंजलि यादव 94.50, अभिषेक दुबे 92.75, हर्ष श्रीवास्तव 92.75, फैजनुल हक 91.75 और श्रेया पांडेय ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कॉमर्स ग्रुप में भाव्या उपाध्याय ने 95.50, प्राची पांडेय 92.50, जेस्सी व विदुषी केसरवानी ने 90.75, शंभवी सिंह 89.50 और अंशी गड़िया ने 89.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

सेंट बेसिल स्कूल में आईसीएससी बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने पर खुशी मनाते हुए।

सेंट बेसिल स्कूल में आईसीएससी बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने पर खुशी मनाते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed