फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   hygene kitchen in district hospital

जिला अस्पताल: हाइजीनिक किचन से भोजन देने की योजना

Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hygene kitchen in district hospital
जिला अस्पताल: हाइजीनिक किचन से भोजन देने की योजना
विज्ञापन

फरवरी से मरीजों व तीमारदारों को मुहैया होगा भोजन
तीमारदारों को निर्धारित मूल्य पर मिलेगा भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में अब हाइजीनिक किचन में बना भोजन मरीजों और तीमारदारों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि फरवरी से हाइजीनिक किचन की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी।
इसके लिए किचन को स्वास्थ्यकर बनाया जा रहा है। मच्छर-मक्खी के अलावा कीट-पंतगों का प्रवेश रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन यहां फ्लाई कैचर लगवा चुका है। इसके अलावा किचन के खुले भाग को मच्छररोधी जाली से बंद करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से मरीजों व तीमारदारों को भोजन देने की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन की ओर से होता है। इसके लिए जिला अस्पताल में कच्चे भोजन की आपूर्ति ली जाती है। अस्पताल की ओर से तैनात कर्मी इसे पकाकर मरीजों व तीमारदारो को मुहैया कराते हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि मरीजों को स्वच्छ भोजन देने की मंशा के तहत यहां काम शुरू करा दिया गया है। जनवरी तक सब कुछ तैयार हो जाएगा। माड्यूलर किचन में जहां आटा गूंथने, लोई काटने व रोटी बनाने की मशीन लगाई जाएगी। वहीं चावल व दाल के लिए ब्वायलर की व्यवस्था की जाएगी। सब्जी बनाने के लिए भी मशीन का ही प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आने वाले या ओपीडी में मरीज लेकर आने वाले लोगों को भी किचन में भोजन उपलब्ध रहने तक दिया जाएगा, मगर इसके लिए निर्धारित कीमत अदा करनी होगी। मरीजों को बेहतर भोजन मिले, इसका इंतजाम अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। किचन का रास्ता भी अलग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed