{"_id":"66b7bacb3761af7e5e03bc04","slug":"husband-died-due-to-snakebitedid-not-get-financial-assistance-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121926-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सर्पदंश से पति की हुई मौत...नहीं मिली आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सर्पदंश से पति की हुई मौत...नहीं मिली आर्थिक सहायता
Sun, 11 Aug 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
- समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने महिला ने लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। शनिवार को दोपहर में समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए गौर थाने पर पहुंचे डीएम रवीश कुमार व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी लोगों की समस्या सुन रहे थे। परसडीह गांव की पिंकी शुक्ला ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि एक माह पहले सर्पदंश से उसके पति की मौत हो गई थी लेकिन अभी तक शासन से उसे कोई आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल पाई है।
पिंकी शुक्ला ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर मांग करते हुए कहा कि सात जुलाई की रात में घर में सो रहे पति विनोद शुक्ल (35) को सांप ने डस लिया था। इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक शासन की ओर से महिला को कोई आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई जबकि आठ जुलाई को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सर्पदंश से मृत्यु की दशा में मृतक के आश्रितों को अधिकतम एक सप्ताह के अंदर चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
बावजूद उसके एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक महिला को कोई सहायता नहीं मिल पाई है। महिला ने डीएम को बताया कि सभी कागजात लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को बहुत पहले उपलब्ध करा दी गई है। इस पर डीएम रवीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तलब करने की बात कही है।