{"_id":"67cde40930216a10db01e81a","slug":"husband-and-wife-died-within-13-hours-basti-news-c-207-1-kld1003-133218-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पति-पत्नी की 13 घंटे के भीतर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पति-पत्नी की 13 घंटे के भीतर मौत
Mon, 10 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। पत्नी की मौत के 13 घंटे बाद ही कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द गांव निवासी झगढ़ू ने भी दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, झगड़ू की 65 वर्षीय पत्नी लाली की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार उनके इकलौते पुत्र राम प्रकाश ने सरयू तट के माझा खुर्द घाट पर शनिवार को किया। मां का दाह संस्कार कर घर लौटा तो पिता की तबीयत बिगड़ने लगी। 68 वर्षीय झगड़ू पत्नी का वियोग न सह सका और दोपहर करीब तीन बजे उसकी भी मौत हो गई।
कुछ घंटे पहले अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटे लोग झगड़ू के शव को लेकर सरयू के माझा घाट पर पहुंच कर अंतिम संस्कार किया। संवाद