फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Husband also died due to shock of his wife s death

UP: 25 वर्ष तक लाचार पत्नी की सेवा की... अचानक हुई बीवी की मौत, पति ने भी तोड़ा दम; चर्चा में दोनों का प्यार

Fri, 05 Sep 2025 01:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुदरहा (बस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुदरहा (बस्ती) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Sep 2025 01:04 PM IST
सार

ईशदत्त मिश्र सेवा (नौकरी) से तो रिटायर हुए लेकिन, पत्नी की सेवा से कभी रिटायर नहीं हुए। वह सुबह पत्नी को ब्रश कराने से लेकर स्नान, बालों में कंघी खुशी-खुशी करते रहे।

विज्ञापन
Husband also died due to shock of his wife s death
पत्नी के बाद पति ने तोड़ा दम - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कुदरहा के परसांव गांव में एक दंपती की मौत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। जिस हालात में पति ने 25 वर्ष तक लाचार पत्नी की सेवा की और उनके क्रियाकर्म से निवृत्त होते ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

वहां के ईशदत्त मिश्र मत्स्य विभाग में निरीक्षक थे। उनकी पत्नी राधिका को गठिया हो गया था। स्थिति यह थी वह अपने व्यक्तिगत कार्य भी बिना किसी के सहारे के नहीं निपटा पाती थीं। पूरी गृहस्थी का बोझ ईशदत्त मिश्र पर आ गया। तीन पुत्रों अशोक, पुष्पेंद्र एवं ज्ञानचंद की परवरिश की जिम्मेदारी भी उन्हीं को उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह सेवा (नौकरी) से तो रिटायर हुए लेकिन, पत्नी की सेवा से कभी रिटायर नहीं हुए। सुबह ब्रश कराने से लेकर स्नान, बालों में कंघी वह खुशी-खुशी करते रहे। 23 अगस्त को उनकी एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार को विधि-विधान से उनका ब्रह्मभोज करने के बाद रात में ईशदत्त मिश्र की तबीयत बिगड़ी और बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed