{"_id":"671fe87469549cbb0a0f7b14","slug":"husband-accused-of-killing-wife-by-strangulation-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126417-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गला घोंटकर विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गला घोंटकर विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
Tue, 29 Oct 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव की विवाहिता की गला घोंटकर हत्या के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल निवासी एकडंगी को सोमवार को उमरी अहरा के पास से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, पुनीता के भाई संदीप का आरोप है कि उनकी छोटी बहन को शादी के एक वर्ष बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
इसकी जानकारी होने पर मायके से लोग आए और बातचीत के आधार पर सुलह-समझौता मौखिक रूप से हो गया था। इसके बाद भी ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे।
दहेज की लालच में भी उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साजिश के तहत शव का दाह संस्कार कर दिया।
उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति राहुल, देवर धीरज, सोनू, ननद रेखा, सोनी के अलावा ससुर राजेंद्र व सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। सनद रहे संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के बकौली कला निवासी पुनीता उर्फ मोनिका (25) पुत्री रामनवल की शादी करीब पांच साल पहले मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकडंगी निवासी राहुल के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।
ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बुधवार की देर रात अचानक पुनीता की तबीयत बिगड़ गई और वह बिस्तर से नीचे गिरकर छटपटा रही थी। यह देख उसे तत्काल जिला अस्पताल संतकबीरनगर ले गए। यहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई थी।क