{"_id":"577803664f1c1b336079a8d2","slug":"houses-stores-water-increased-difficulties","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों, दुकानों में पानी, बढ़ीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों, दुकानों में पानी, बढ़ीं दिक्कतें
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Houses, stores water, increased difficulties
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश ने नगरपालिका की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई मोहल्लों में जगह-जगह जलजमाव हो गया तो कलेक्ट्रेट, एसपी, बीएसए कार्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पानी जमा हो गया।
जून में पानी के लिए तरह रहे लोगों को शनिवार का दिन राहत वाला रहा। हालांकि बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी, मगर माह भर उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को सुकून जरूर दे दिया। सुबह पांच बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार पांच घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। 11 बजे के बाद बारिश रुकी तो लोग घर से बाहर निकले।
बारिश से आवास विकास कॉलोनी की हालत सबसे अधिक खराब रही। कई घरों में सड़क का पानी घुस गया। कटरा, बेलवाड़ाड़ी, विशुनपुरा, पिकौरा शिवगुलाम, ओरीजोत, पचपेड़िया,जिला उद्योग केंद्र के पास बनी कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में जल जमाव हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत के गेट तक पानी जमा हो गया। इसी प्रकार एसपी कार्यालय में मुख्य गेट से लेकर पीआर सेल तक पानी भर गया। बीएसए कार्यालय परिसर, जिला उद्योग केंद्र कार्यालय, एक्सईएन नलकूप, कृषि भवन, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, भूलेख कार्यालय, सोल्जर बोर्ड कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालय परिसर में पानी जमा हो गया। बीएसए कार्यालय के नये भवन के अंदर तक पानी चला गया। बारिश की वजह से विभिन्न कार्यालयों पर आने वाले लोगों की संख्या कम रही। जो पहुंचे भी यहां के हालात देखकर वापस लौट गए।