{"_id":"647ba19b5ce956684005cca4","slug":"household-items-burnt-due-to-fire-basti-news-c-7-1-192595-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आग लगने से गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आग लगने से गृहस्थी का सामान जला
Sun, 04 Jun 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के मझौआ खुर्द गांव में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में सामान को निकालने के दौरान पांच लोगों का हाथ जल गया। इस अग्निकांड में गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस बल व स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।
क्षेत्र के मझौआ खुर्द के राम बुझारत के रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपट देख परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक घर में रखा टीवी, पंखा, साईिकल, बर्तन, बिस्तर, अनाज के साथ तीन मोबाइल वअन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए। सामान बचाने के चक्कर में सरिता, उनकी तीन वर्षीय बेटी शिवांशी, प्रीति, शुभांगी व अजय कुमार का हाथ तरह झुलस गया। वहीं तेज हवा के चलते आग की लपटों से बगल के रामनरेश, राम आसरे व वीरेंद्र का भूसा व छप्पर जल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई है।