फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Household also installed tricolor'

'घर-घर लगवाएं तिरंगा'

Sun, 14 Aug 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 14 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
'Household also installed tricolor'
भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते सांसद हरीश द्विवेदी।
भाजपा की ओर से ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के  तहत तिरंगा यात्रा 16 से 22 अगस्त तक भ्रमण करेगी। तैयारियों को लेकर भाजपा  कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा पूरे लोकसभा  क्षेत्र में 16 से 22 तक तिरंगा यात्रा बूथ स्तर तक भ्रमण करेगी और सभाएं  होंगी। इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सांसद ने कार्यकर्ताओं का आवाहन  किया है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर जाकर  तिरंगे लगवाएगा व कार्यकर्ता के घर पर तिरंगा अवश्य लगा हुआ होगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ भारत तेरे  टुकड़े होंगे कहने वालों को जनता का जवाब है। जब-जब कोई देश को तोड़ने खड़ा  होगा तब-तब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई मिलकर उन्हें ऐसे ही जवाब देंगे। तिरंगा यात्रा के प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि जिले में 16 से 22  अगस्त तक तिरंगा यात्रा प्रत्येक बूथ पर पहुंचेगी। प्रत्येक बूथ तक  कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएगा। इस मौके पर विवेकानंद मिश्र, राकेश श्रीवास्तव,  इंद्रवास सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, यशकांत सिंह, अश्वनी उपाध्याय, अमित  शुक्ल, रामचरण चौधरी, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी, शिव आज्ञा मौर्या, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed