{"_id":"6a6b91c9a9ee4f99520474ef","slug":"house-catches-fire-due-to-short-circuit-household-belongings-reduced-to-ashes-basti-news-c-207-1-bst1006-163386-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम मे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, नकदी, घरेलू सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
गांव निवासी मोहम्मद अली के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
पीड़ित के अनुसार आग में करीब आठ कुंतल गेहूं, दो सीलिंग पंखे, एक स्टैंड पंखा, पशुओं के लिए रखा भूसा, लकड़ी की तख्त, बिस्तर, कपड़े, कुर्सी-टेबल तथा आठ हजार रुपये नकद जल गए। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक पासबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए।
विज्ञापन
घटना से परिवार को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलाने और आवश्यक दस्तावेज दोबारा बनवाने में सहयोग की मांग की है। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।