फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hotel and private hospital alerts

होटल व निजी अस्पताल अलर्ट

Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hotel and private hospital alerts
नर्सिंग होम में कोरोना को लेकर सतर्कता। - फोटो : BASTI
होटल व निजी अस्पताल अलर्ट
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस को लेकर अब निजी अस्पताल व होटल भी अलर्ट हो गए हैं। शहर के मालवीय मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को अलर्ट का असर दिखा। यहां मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचने से पहले सेनिटाइज किया जा रहा था। जबकि होटलों के परिसर, काउंटर एवं दरवाजों के हैंडिल को सेनिटाइज किया जा रहा है।
शहर के मालवीय रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम के गेट पर तैनात चौकीदार मास्क लगाए नजर आया। भीतर जाने के बाद डॉक्टर तक पहुंचने से पहले मास्क और हाथ में दस्ताना पहने गेटमैन पहले मरीज को सेनिटाइज करता है, फिर मास्क पहनाता। जिनके पास मास्क नहीं है वे रुमाल अथवा गमछे से मुंह ढक रहे हैं। मरीज के साथ आवश्यकता होने पर ही तीमारदार भीतर जाते हैं, वरना उनके बैठने के लिए बाहर ही इंतजाम किया गया है। यहां के चिकित्सक डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही रास्ता है। इसलिए अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है, क्योंकि अस्पताल में ऐसे भी मरीज आते हैं जो बुुजुर्ग और बीमारी के चलते कम क्षमता के होते हैं और कोरोना वायरस ऐसे लोगों पर अपना असर दिखाता है।
विज्ञापन

इसी प्रकार शहर के एक होटल के प्रोपराइटर विवेक गिरोत्रा ने बताया कि होटल परिसर को सेनिटाइज किया गया है। यह प्रक्रिया हर दिन अपनाई जा रही है। चूंकि होटल सार्वजनिक स्थल है। ऐसे में कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि शासन से निर्देश मिला है कि सभी होटल व ढाबों के परिसर को सेनिटाइज करा दिया जाए। एसीएमओ डॉ. फख्रेयार ने कहा कि निजी व सरकारी अस्पतालों में सेनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम बने आउट ब्रेक कमेटी के अध्यक्ष
बस्ती। कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम की निगरानी के लिए शासन स्तर से आउट ब्रेक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें डीएम आशुतोष निरंजन को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्साधिकारी जेपी त्रिपाठी को संयोजक, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी अजीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण मौर्य, इओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, बीएसए अरुण कुमार, सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर तिवारी, डॉ. अनिल श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी जनपद की रैपिड रिस्पांस टीम व सर्विलांस टीम का अनुश्रवण करेगी। डीएम ने बताया कि रैपेड रिस्पांस कमेटी कोरोना के लक्षण से ग्रसित रोगियों का सेंपल कलेक्शन, सीएचसी, पीएचसी व चिकित्सालय से डिस्चार्ज रोगियों की निगरानी लक्षण रहित यात्रियों का 14 दिन तक होम आइसोलेशन, रोग के रोकथाम, बचाव व उपचार की सही जानकारी व राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed