{"_id":"61d48926c8f9131bc7162f97","slug":"hot-talk-to-khanan-team-and-transporter-basti-news-gkp422487018","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान खनन टीम से ट्रांस्पोर्टरों की बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान खनन टीम से ट्रांस्पोर्टरों की बहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान खनन टीम से ट्रांस्पोर्टरों की बहस
- फोरलेन पर चेकिंग के दौरान फुटहिया के पास मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार दोपहर बालू लदे वाहनों की चेकिंग के दौरान खनन विभाग की टीम व कुछ ट्रक मालिकों में बहस हो गई। हंगामा होता देख फुटहिया चौकी पर मौजूद सिपाही पहुंचे और विवाद को शांत कराया।
थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि अभी तक प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस बाबत खनन विभाग व ट्रांस्पोर्टरों की तरफ से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।
फोरलेन पर फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार दोपहर खनन विभाग की टीम वाहनों की जांच करने पहुंची। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ ट्रक मालिक भी पहुंच गए और बाहरी वाहनों के बजाय सिर्फ लोकल वाहनों को चेक करने का आरोप लगाने लगे। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में बहस होने लगी। हालात बिगड़ते देख पास में स्थित फुटहिया चौकी से कुछ सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।