फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   hospital

महिला अस्पताल में मना कन्या जन्मोत्सव

Fri, 09 Oct 2020 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
hospital
महिला अस्पताल में मना कन्या जन्मोत्सव
विज्ञापन

अभिभावकों को किया गया सम्मानित, डीएम और सीडीओ ने वितरित किया सामान व मिठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मौजूद डीएम आशुतोष निरंजन और सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने नवजात कन्याओं के अभिभावकों को महिला कल्याण विभाग की ओर से बेबी किट, प्रमाण पत्र और मिठाई बांटी। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता ने कन्या के लिए कपड़ा व मां के लिए गुड़-चना, फल और प्रोटीन युक्त पाउडर बांटा। डीएम व सीडीओ ने बच्चियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए उनकी माताओं से अपील भी की। उन्होंने बताया कि सोमवार 12 अक्टूबर को वार्ड के बाहर कैंप लगाकर कन्या सुमंगला योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फार्म भरवाए जाएंगे। इस मौके पर पूनम, रीमा, करीमुन्न निशा, सहमति, संगीता, रूपा, तान्या, कौशिल्या, रंजना पाण्डेय, संजू, रेनू श्रीवास्तव, प्रीति, मीनू आदि को किट, वस्त्र एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा, संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रिचा पांडे तथा शकुंतला मिश्रा आदि मौजूद रहे।

इसके बाद अधिकारियों ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को नवंबर तक इसका निर्माण पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मिस्त्री एवं मजदूर की संख्या बढ़ाएं। रात में भी काम कराएं ताकि समय से इसे पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed