फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hope for refund of fees raised

Basti News: कोविड काल में ली गई फीस वापसी की उम्मीद जगी

Sun, 15 Oct 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hope for refund of fees raised
- हाईकोर्ट की लगी रोक सुप्रीम कोर्ट ने हटाई
विज्ञापन

- अब निजी स्कूलों को लौटानी होगी बच्चों से ली गई फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड काल के दौरान निजी स्कूलों की ओर से ली गई फीस लौटाने पर लगी उच्च न्यायालय की रोक सुप्रीम कोर्ट से हटाए जाने पर अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि अब निजी स्कूलों को 15 प्रतिशत फीस लौटानी होगी। वहीं, डीआईओएस का कहना है कि आदेश आने पर कार्रवाई की जाएगी।
सभी स्कूलों को 10 महीने में विद्यार्थियों की 15 फीसदी फीस लौटाने के निर्देश दिए गए थे। उस वक्त कई स्कूलों ने फीस लौटा भी दी थी। शुक्रवार सुबह से ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिभावक खुश थे। उनका कहना है कि कोरोना के दौर में अभिभावकों की आमदनी नहीं हो रही थी और खर्च बढ़ रहे थे, लेकिन निजी स्कूल संचालकों के साथ ऐसी स्थिति नहीं थी। फिर भी निजी स्कूलों ने पूरी फीस वसूली। कोर्ट के आदेश के बाद भी हीलाहवाली करते रहे।
विज्ञापन

...
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुशी हुई। फैसला अभिभावकों के हित में है। निजी स्कूलों को अब हमारी फीस लौटा देनी चाहिए।
राकेश गुप्ता, कंपनीबाग



स्कूलों के पास फीस लौटाने के लिए दस्तावेज और रिपोर्ट पहले से ही तैयार है। अब फैसले पर अमल करना चाहिए।
दीन दयाल तिवारी, मेधा संगठन

...
कोर्ट के आदेश की प्रति मिलने के बाद फीस वापसी के लिए स्कूल प्रबंधकों से बात की जाएगी। सर्वेक्षण कराकर अभिभावकों को फीस लौटाई जाएगी। हालांकि, अभी ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed