फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Honorarium payments will be delayed due to the failure to feed account details into the system.

Basti News: खातों की फीडिंग न होने से मानदेय भुगतान में होगी देरी

Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Honorarium payments will be delayed due to the failure to feed account details into the system.
बस्ती। अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के सितंबर के मानदेय भुगतान में विलंब होगा। सभी का भुगतान होने में 15 दिन लग जाएंगे। इसके पीछे स्पर्श पोर्टल पर अनुदेशक व शिक्षामित्रों के खातों की फीडिंग का कार्य पूरा न होना है। कई ब्लॉकों से तो अभी इनके खातों का विवरण बीएसए कार्यालय को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

शासन से बेसिक विभाग को अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के सितंबर व अक्तूबर के मानदेय का बजट जारी हो गया है। कुल 9.6 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस बार इनके मानदेय का भुगतान स्पर्श पोर्टल से होना है। इसलिए सभी विकासखंडों से इनके बैंक विवरण मांगे गए थे। विक्रमजोत व कप्तानगंज के अनुदेशकों का विवरण आ गया है। वहीं नगर क्षेत्र, विक्रमजोत सहित चार ब्लॉकों से शिक्षामित्रों का भी विवरण आ गया है, जिनकी फीडिंग का कार्य चल रहा है। अन्य ब्लॉकों से विवरण अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

338 अनुदेशक हैं कार्यरत
जिले में 338 अनुदेशक और 2200 शिक्षामित्र सेवा दे रहे हैं। अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने अनुदेशकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाता का विवरण बीआरसी पर समय से उपलब्ध करा दें। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर तक सभी के फीडिंग के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed