{"_id":"67630c8823a76d9571056805","slug":"home-guards-son-became-a-scientist-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128998-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होमगार्ड का बेटा बना वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होमगार्ड का बेटा बना वैज्ञानिक
Wed, 18 Dec 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। विकास खंड के ऊंजी ग्राम पंचायत के मेघुपुर गांव निवासी होमगार्ड जवान हृदय राम चौधरी के बेटे जय प्रकाश चौधरी का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उसका स्वागत किया।
वर्तमान में वह गुजरात के राजकोट में पेट्रोलियम इंजीनियर के पद पर तैनात है। इनकी प्राथमिक शिक्षा केपीएचआर पब्लिक स्कूल बैरागल तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई राम दास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा से हुई है। जय प्रकाश ने छोटे से गांव से निकलकर वैज्ञानिक बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने पिता हृदय राम चौधरी, माता ज्ञानमती देवी, भाई विजय पाल व इंद्रजीत और शिक्षकों को दिया है। संवाद