फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Holi special train arrived 4:30 hours late on the first day itself.

पहले दिन ही 4:30 घंटे देरी से आई होली स्पेशल ट्रेन

Sun, 22 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Holi special train arrived 4:30 hours late on the first day itself.
ट्रेन के लेट होने से बस्ती स्टेशन पर इंतजार करते यात्री।संवाद
बस्ती। होली त्योहार पर महानगरों से गांव आने वाले परदेसियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 फरवरी से शुरू हो गया है। पहले दिन ही बस्ती रेलवे स्टेशन पर होली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4:30 घंटे की देरी से पहुंची। इससे सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू हो गया है। ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर 11:53 बजे पहुंचने का समय था, मगर 4:30 घंटे लेट होने से होली स्पेशल ट्रेन शाम चार बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची। इससे महानगरों से आने वाले मुसाफिर जहां देरी से स्टेशन पर पहुंचे, वहीं उन्हें अपने गांव जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

यात्रियों को प्राइवेट टैक्सी का सहारा लेना पड़ा और उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ी।
रेलवे समय सारिणी के अनुसार, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दो घंटे और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही है। जबकि रेलवे प्रशासन की ओर से डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से होली त्योहार को लेकर यात्रियों को राहत देने के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया है। इसका फायदा पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी और होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों में शुरू होने वाला है। कभी-कभार रास्ते में कॉशन और ब्लॉक के चलते ट्रेन लेट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed