फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   holi connected hearts, says mp

दिलों को जोड़ता है होली का पर्व: सांसद

Sat, 26 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
holi connected hearts, says mp
होली मिलन समारोह में मंचासीन सांसद व अन्य। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। भाजपा की ओर से कचहरी चौराहे के निकट होली मिल समारोह का आयोजन किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि होली आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। इस पर्व को समाज के सभी को एक साथ मिलकर मनाना चाहिए। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि होली दिलों को जोड़ती है।
विज्ञापन


यह हमें एक रंग में रगकर संदेश देती है कि तमाम विभिन्नताओं को बावजूद हम सब एक हैं। यह महज रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि हर्ष और उल्लास का त्यौहार है। इस त्यौहार के दिन सभी लोग अपने दिलों की खाइयों को मिटाकर एक दूसरे के गले मिलते हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, अजय सिंह गौतम, सुशील सिह, भानु मिश्र, विनोद शुक्ल आदि थे।
विज्ञापन


गौर प्रतिनिधि के अनुसार विकास क्षेत्र के तेनुईचेत सिंह मंदिर के बाग में शुक्रवार को भाजपा नेता गीता शुक्ला के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी रहे। गीता शुक्ला ने कहा कि होली आम जन की भाषा में फगुआ लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का पर्व है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल, दिग्विजय सिंह राना, आशू सिंह, परमेश्वर शुक्ल, राजेंद्र नाथ तिवारी, इलियास  खान, भोले तिवारी, अमित शुक्ल, संतोष शुक्ल, अनुपम पांडेय, शिव कुमार अग्रहरि, अशोक मिश्र, रंकज उपाध्याय, अमन शुक्ल, लड्डन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। प्रमुख अशोक मिश्रा के अध्यक्षता में मंडप में स्थित उनके आवास पर होली मिलन समारोह में अरविंद मिश्रा, रामनयन पांडेय, संजय, पंकज सिंह, विनोद पांडेय, अशोक तिवारी, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

रेहारजंगल में हियुवा के जिला महामंत्री बब्लू यादव की अध्यक्षता में होली मिलन का आयोजन किया गया। चंद्रशेखर यादव, गिरजेश यादव, सुधाकर यादव, बुधिराम, मानिकराम, कुलदीप, जितेंद्र, रामस्वारूप, कमलेश मौर्या, मनमोहन, शिवम, सूर्यभान, रामनेवास, रामविलास, विश्राम, संदीप, लवकुश, रामदुलारे, हरिओम आदि रहे। देईपार, जिनवा, जगतापुर, बांसापार, धौरपारा, सिंकदरपुर, पचमोहनी, गोरखर, सेखुईया, बरगदवा आदि में पूरे दिन डीजे के धुन पर लोग थिरकते रहे। 


दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, खुशहालगंज में होली मिलन में लोगों ने जमकर रंग खेला और बाद में शाम को एक दूसरे को अब्बीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। और गुझिया भी खाई। इस मौके पर पूर्व प्रधान जीत बहादुर सिंह, विजय शंकर सिंह, इन्द्रनाथ सिंह, आरके सिंह, श्रेश सिंह, शिवम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed