{"_id":"67cc93037c29b1af0c009127","slug":"holi-and-ramzan-together-police-alert-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133169-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली-रमजान एक साथ...पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली-रमजान एक साथ...पुलिस अलर्ट
Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली और रमजान एक साथ पड़ने की वजह से पुलिस बेहद चौकन्ना है। खासकर ऐसे गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं, जहां हाल के कुछ वर्षों में होली खेलने के दौरान विवाद हो चुका है। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अभी से पुलिस अलर्ट हो गई है।
सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब व एक्स सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों से कहा है कि किसी भी गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर रेलवे ट्रैकों की निगरानी की जाए।
थाना प्रभारी अपने पास रेलवे ट्रैक का नक्शा भी रखें। रेलवे ट्रैकों के किनारे बसे गांवों व कालोनियों में रहने वाले लोगों का पूरा ब्योरा पुलिस के पास होना चाहिए। उन्होंने पत्थरबाजी की आशंका के मद्देनजर पुलिस को सतर्क रहने को कहा है।इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के अकाउंटों की विशेष निगरानी के निर्देश भी दिए हैं।