फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Holi: 91 hot spots identified, Holika Dahan to take place at 2869 places

होली : 91 हॉट स्पॉट चिह्नित, 2869 जगहों पर होगा होलिका दहन

Mon, 02 Mar 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Holi: 91 hot spots identified, Holika Dahan to take place at 2869 places
बस्ती। इस बार होली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने खास तैयारी की है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में महकमे के अनुभवी अफसरों से मास्टर प्लान का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल होली त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस हर स्तर पर कमर कस ली है। पूरे जिले को 31 जोन और 72 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में कलस्टर फोर्स तैनात रहेगी। इसका नेतृत्व सीओ स्तर के अधिकारी करेंगे। जबकि प्रत्येक सेक्टर में सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

इस बार जिले के कुल 2869 स्थलों पर होलिका दहन होगा। सभी थानों के बीट सिपाही अपने हलके के होलिका दहल स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुके हैं। बीट सिपाही इन स्थलों पर नजर रखेंगे। होली और होलिका दहन को लेकर जिले भर में कुल 91 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इन स्थलों पर विशेष निगरानी रखेगी। हॉट स्पॉट स्थलों पर पुलिस का कड़ा पहरा होगा। हालांकि पुलिस के रिकार्ड में पिछले पांच साल के भीतर होली के त्योहार में बड़ी घटना सामने नहीं आई है।
फिर भी पुलिस संवेदनशील स्थलों को लेकर अलर्ट है। जिले में रिजर्व पुलिस एवं पीएसी की भी व्यवस्था की गई है। आपातकाल के समय इस फोर्स का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक जोन में होलिका दहन के दिन सोमवार की शाम से ही कलस्टर पुलिस सक्रिय हो जाएगी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कस्बा, बाजार एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था कायम कायम रखने का संदेश देगी। इसके प्रत्येक सेक्टर में सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च होगा।
चार जगहों पर जुलूस और पांच स्थलों पर लगेगा मेला : होली के दिन चार जगहों पर जुलूस निकाले जाने और पांच स्थलों पर मेला लगने की पुरानी परंपरा है। इन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का भी पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि शहर के पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज, नगर बाजार और दुबौलिया में होली के दिन जुलूस निकाले जाने की परंपरा है।
इसके अलाला रुधौली क्षेत्र के बिजहरडूहा स्थित बड़के बाबा स्थान, भिटेहरा, मुड़ियार, जिगिना, परसा जफ्ती में होली खेलने के बाद दिन में तीन बजे से मेले का आयोजन होता है। जुलूस और मेला स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। इस दौरान त्योहार के उमंग में किसी को भी आपत्तिजनक हरकत करने की छूट नहीं है। पुलिस उत्पातियों पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

37 क्यूआरटी भी गठित : होली पर्व पर त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में 37 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई है। इस टीम की मॉनीटरिंग सीओ और एएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। होली त्योहार और होलिका दहन के दौरान यदि कहीं से कोई अप्रिय खबर मिलती है तो तत्काल यह टीम मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालेगी।
यह टीम बज्र वाहन, हेलमेट, सुरक्षा कवच, शस्त्र, डंडा आदि से लैस रहेगी। ताकि आपात स्थिति से आसानी से निपटा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed