फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   History sheeters will be monitored through video calls

Basti News: परदेसी हो चुके हिस्ट्रीशीटरों पर वीडियो कॉल से होगी निगरानी

Sun, 07 Apr 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
History sheeters will be monitored through video calls
परिजनों से मिल कर पुलिस जुटा रही हिस्ट्रीशीटरों का मोबाइल फोन नंबर
विज्ञापन


वीडियो काल करके पुलिस करेगी लाइव लोकेशन की तस्दीक

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस परदेस में रह रहे जिले के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी वीडियो कॉल से करेगी। इसके लिए एसपी के निर्देश पर चिह्नित हिस्ट्रीशीटरों के परिजनों से मिलकर पुलिस उनका मोबाइल फोन नंबर जुटा रही है। ताकि वीडियो कॉल कर उनकी लाइव लोकेशन की तस्दीक की जा सके। पड़ोसी के मोबाइल फोन नंबर पर भी कॉल कर हिस्ट्रीशीटर से जुड़ी सूचना का मिलान किया जाएगा।
जिले के 16 थानों में विभिन्न अपराध से जुड़े 829 लोगों को हिस्ट्रीशीटर की सूची में शामिल किया गया है। इनमें 78 जेल में हैं। 578 जिले में रहते हैं। जबकि 142 गैरहाजिर मिले हैं। 29 फरार बताए गए हैं। दो की मौत हो चुकी है। चिह्नित हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में क्या कर रहा है, उसके संपर्क में कौन-कौन है, परिवार की स्थिति क्या है, इन तमाम बिंदुओं से जुड़ी सूचना का सत्यापन करने पर यह समस्या आ रही है कि संबंधित हिस्ट्रीशीटर जिले से बाहर निवास कर रहा है। परिजनों से मिली जानकारी के बाद भी चिह्नित की सही स्थिति का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इस परेशानी से निपटने के लिए ही पुलिस ने अब ऐसे हिस्ट्रीशीटरों से जुड़ी सूचना के सत्यापन के लिए वीडियो कॉल की व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन


...

हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन की प्रक्रिया में बदलाव

हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन पर पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले सत्यापन के दौरान अगर किसी हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी मिलती थी कि वह जिले से बाहर है तो यही सूचना लिखकर भेज दी जाती थी। इससे उनका सटीक सत्यापन नहीं हो पाता था। लेकिन नई व्यवस्था के तहत वीडियो कॉल से सत्यापन में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed